फोन फ्रैंड के बातों से इतना प्रभावित हुई कि उसने पति का घर छोड़ दिया। मगर बीच में पुलिस विलेन बन गई।
कोटद्वार के जशोधरपुर क्षेत्र की एक शादी शुदा महिला एक तीन दिन पहले अपने फोनो फ्रैंड के साथ फरार हो गई। मामला पुलिस में गया तो पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
महिला नारी निकेतन और युवक को जेल
कोर्ट ने महिला को नारी निकेतन और युवक को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जशोधरपुर की एक महिला दस नवंबर को गायब हो गई थी। 12 नवंबर को परिजनों ने कलालघाटी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बीती रात्रि को पुलिस ने उनको रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।
मुरादाबाद का निवासी है युवक
गिरफ्तार युवक इरफान पुत्र मुहम्मद सरफ निवासी दिलारी मुरादाबाद का कहना है कि उसकी महिला के साथ फोन से बात हुई थी। फोन से ही दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक का कहना है कि महिला ने खुद के शादीशुदा होने की बात नही बताई। वह उसको मिलने के लिए कोटद्वार आया। उसके बाद उन्होंने यहीं से भागने की योजना बनाई।
महिला ने नहीं बताया शादी होने की बात
महिला ने भी पुलिस को बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को तो नारीनिकेतन भेज दिया और युवक को जेल भेज दिया है।