फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को अब नहीं होगी परेशानी, गुंजी में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुंजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और उच्च हिमालयी क्षेत्र में दो खाद्यान्न गोदाम खोलने की घोषणा की। इसके अलावा, धारचूला की तीनों घाटियों व्यास, दारमा और चौदास में औद्यानिक फसल कलेक्शन सेंटर की स्थापना करने की घोषणा भी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने धारचूला नगर क्षेत्र में काली नदी से भू कटाव की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार के निर्माण, दारमा घाटी के फिलम बोन तथा दुग्तू में झूलापुल के निर्माण, दारमा घाटी में अखरोट की नर्सरी विकसित करने और क्षेत्र में उत्पादित उगल, फाफर की खेती को प्रोत्साहित करने, गबलादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण करने, क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती एवं लघु कुटीर का प्रशिक्षण देने, क्षेत्र में सहकारिता के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों का गठन करने, छिपलाकेदार क्षेत्र का विकास करने, धारचूला नगर क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने और धारचूला स्टेडियम का नाम भाजपा नेता स्व.जवाहर सिंह नबियाल के नाम रखने की घोषणाएं कीं।
 

विज्ञापन

हर क्षेत्र का विकास सरकार का प्रयास 

रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास राज्य के हर क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि चीड़ पहाड़ की आजीविका बदलने में सहायक होने जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने के लिए 26 जनवरी से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ पर स्वास्थ्य सेवा के लिए वरदान साबित हुई 108 के 139 नए वाहन खरीदे हैं। सभी विकासखंडों में नए वाहन पहुंचने लगे हैं। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री प्रकाश पंत मौजूद थे। इसके बाद सीएम हरिद्वार रवाना हो गए।

13 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
धारचूला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को धारचूला में 44 करोड़ 70 लाख 19 हजार रुपये की लागत की कुल 13 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 4184.45 लाख की 10 योजनाओं का शिलान्यास और 285.74 लाख की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें