प्रमोशन के बाद कांस्टेबल के ये पद खाली हो जाएंगे, जिन्हें नई भर्ती से भरा जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक जीएस मत्तोलिया के मुताबिक पुलिस नियमावली बनकर तैयार हो गई है। इस सप्ताह पुलिस के कई संवर्ग में प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी, जिसे माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पदोन्नित प्रक्रिया के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 23 के करीब उप निरीक्षकों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नित प्रस्तावित है। पदोन्नित प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों की पूरी तरह तस्वीर साफ हो जाएगी।
नए साल में ही नई भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अलबत्ता 253 फायर मैन की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू करा दी जाएगी।