फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल न मिलने पर कांवड़ियों ने बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम, स्थानीय लोगों के साथ हुई झड़प

Tue, 30 Jul 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर 
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल में स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न मिलने के कारण कांवड़ियों ने हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा दिया। कांवड़ियों के आक्रोश ओर जाम की सूचना पर एसडीएम और डीएसओ मौके पर पहुंचे। डीएसओ की ओर से क्षेत्रपाल से 12 किमी दूर सोनला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध कराने के आश्वासन पर कांवड़ियों ने जाम खोला।

 

इस दौरान कांवड़ियों की स्थानीय लोगों से तू-तू-मैं-मैं भी हुई ओर यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर तीन दिनों से पेट्रोल नहीं मिल रहा है, जबकि क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप की एक मशीन खराब होने के कारण पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को अपराह्न तीन बजे क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप पर दुपहिया वाहनों में चल रहे कांवड़ियों की पेट्रोल के लिए भीड़ लग गई। यहां पेट्रोल नहीं मिला तो वे बदरीनाथ हाईवे पर बैठ गए और दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी।

विज्ञापन

इससे हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने एसडीएम बुसरा अंसारी और जिला पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल शाह को मौके पर भेजा। उन्होंने कांवड़ियों को 12 किमी की दूरी पर सोनला और पीपलकोटी के पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध होने की बात कही, जिसके बाद शाम पांच बजे कांवड़ियों ने जाम खोला और अन्य वाहनों से पेट्रोल पंपों पर तेल लेने गए।

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल समाप्त होने पर आपातकालीन स्टॉक को वितरित करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल शाह ने बताया कि क्षेत्रपाल के पेट्रोल पंप पर लगभग 50 केएल तेल तो है, लेकिन मशीन खराब होने के कारण तेल वितरित नहीं कर पा रहे हैं।

हाईवे पर जाम लगने के कारण कांवड़ियों और स्थानीय लोगों में तू-तू-मैं-मैं भी हुई, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। देर शाम तक भी क्षेत्रपाल में पेट्रोल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें