फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी, मालिक की मासूम बच्ची की बचाई जान, जानिए...

Thu, 28 Sep 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
dog save onwer daughter life
विज्ञापन
पालतू कुत्ते ने वफादारी का परिचय देकर अपने मालिक की तीन साल की बच्ची को अगवा होने से बचा लिया। संदिग्ध व्यक्ति जब बच्ची को उठाकर भाग रहा था तब कुत्ता न सिर्फ भोंका बल्कि उसने पीछे से दौड़ भी लगा दी। खुद को घिरता देख अगवा करने वाला बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची के घर वालों ने बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


हिमालयन फार्म गौजाजाली निवासी राजीव गुप्ता की तीन साल की बेटी कीर्ति गुप्ता घर के सामने बुधवार की दोपहर खेल रही थी। इसी समय एक व्यक्ति बच्ची को उठाने लगा। अनजान चेहरा देखकर बच्ची रोने लगी तो पालतू कुत्ता चेन तोड़कर आक्रामक मुद्रा में आ गया। लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते के भौंकने पर व्यक्ति डर गया और बच्ची को वहीं छोड़कर भागने लगा।

कुत्ते ने दरवाजे तक उसका पीछा किया। कुत्ते की आवाज सुनकर बच्ची की मां चंचल और दादी ऊषा बाहर निकल गई। महिलाओं ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह भाग। महिलाओं ने बताया कि वह हरे रंग का साफा बांधे था और सफेद कपड़ा पहने हुआ था। घटना के समय राजीव अपने छोले की दुकान पर थे।
विज्ञापन


परिवार में महिलाओं के अलावा कोई मौजूद नहीं था। इस मामले में परिजनों ने घटना से बनभूलपुरा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि पालतू कुत्ते की वजह से एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें