फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राजाजी और कॉर्बेट में शिकारी पक्षियों पर अध्ययन की मिली अनुमति, लगाए जाएंगे सेटेलाइट टैग

Thu, 12 Oct 2023 11:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रोजेक्ट के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व को नोडल बनाया गया है। अध्ययन के लिए गिद्धों की चार प्रजाति के दो-दो पक्षियों पर सेटेलाइट टैग लगाने के प्रस्ताव को केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पहली बार गिद्धों की चार प्रजाति के दो-दो पक्षियों पर सेटेलाइट टैग लगाकर अध्ययन किया जाएगा। शिकारी श्रेणी का यह पक्षी विलुप्ति के कगार पर हैं। राजाजी और कार्बेट टाइगर रिजर्व में होने वाले इस अध्ययन के लिए सेटेलाइट टैग लगाने के प्रस्ताव को केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

उत्तराखंड वन विभाग की ओर से हाल में इसका प्रस्ताव केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा गया था। मंत्रालय के डीआईजी राकेश कुमार की ओर से इसकी सशर्त अनुमति दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व को नोडल बनाया गया है।

विज्ञापन


दो-दो पक्षियों पर सेटेलाइट टैग लगाने की अनुमति
प्रोजेक्ट के तहत दोनों रिजर्व में लाल सिर गिद्ध (रेड हेडेड वल्चर), सफेद पूंछ वाला गिद्ध (व्हाइट रम्प्ड वल्चर), सफेद गिद्ध (इजिप्सिन वल्चर) और प्लास फिश प्रजाति के दो-दो पक्षियों पर सेटेलाइट टैग लगाने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: स्थानीय पोशाक पहने दिखे प्रधानमंत्री, आदि कैलाश के किए दर्शन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य दोनों रिजर्व के जिम्मेदार अधिकारियों की देखरेख में होगा। साथ ही मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक हर तिमाही में इन पक्षियों के साथ ही इनसे संबंधित अध्ययन की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजेंगे। अमर उजाला ने इस संबंध में 30 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें