देश के 51 शहरों में 53 स्थानों पर सैनिकों की वीरता का यह जश्न मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य केंद्र दिल्ली स्थित इंडिया गेट है। देहरादून देश की सैन्य शक्ति में अहम योगदान देता आया है।
हां भी सेना की 69वीं माउंटेन ब्रिगेड एक समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह समारोह गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में 29 सितंबर को सुबह दस बजे से लेकर शाम बजे तक होगा। इसमें मिलिट्री बैंड परफॉर्म करेगा।
सेना के हथियारों एवं युद्ध उपकरणों को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मूवी क्लिप दिखाई जाएगी और कैनवास के माध्यम से जनता के संदेशों का संग्रह किया जाएगा। जिसे सीमा पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा।