फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हरनिहाल सिंह सिद्धू की पुस्तक ‘बर्निंग ब्राइट’ का लेखक रस्किन बॉन्ड ने किया विमोचन

Sat, 24 Jul 2021 10:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने पुस्तक का विमोचन करते हुए नए तथ्यों को सामने लाने पर लेखक हरनिहाल सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी यह मेहनत जिम कार्बेट के प्रशंसकों के लिए बड़ा तोहफा है। 
विज्ञापन
प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने किया पुस्तक का विमोचन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरनिहाल सिंह सिद्धू द्वारा लिखी गई 'बर्निंग ब्राइट' पुस्तक से जिम कार्बेट के प्रशंसकों को नई जानकारियां मिलेंगी। साहसिक कार्यों के अलावा भारतीय रेलवे के साथ किए गए काम और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान के अनुभवों को अब पढ़ने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने पुस्तक का विमोचन करते हुए नए तथ्यों को सामने लाने पर लेखक हरनिहाल सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी यह मेहनत जिम कार्बेट के प्रशंसकों के लिए बड़ा तोहफा है। जिम कॉर्बेट की 145वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को मसूरी में प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड ने हरनिहाल सिंह सिद्धू द्वारा लिखी गई और नटराज पब्लिसर्श द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'बर्निंग ब्राइट' का विमोचन किया। 

इस दौरान लेखक रस्किन बॉन्ड ने कहा कि जब मैंने किताब को पढ़ा तो मुझे भी महसूस हुआ कि मैं जिम कार्बेट के बारे कितनी जानकारियों से अनजान था। मैं और मेरे जैसे कई जिम कार्बेट के प्रशंसक उनसे जुड़ी सभी जानकारी जानने और पढ़ने के इच्छुक हैं। लेखक हरनिहाल सिंह सिद्धू की मेहनत की प्रशंसा करते हुए रस्किन बॉन्ड ने कहा कि इस किताब के जरिए सिद्धू ने जिम कार्बेट को और करीबी से जानने के मौका हमें दिया है। यह किताब लोगों को पढ़ने के दौरान आनंद देगी और लोग जिम कार्बेट के बारे में और बेहतर ढंग से जान सकेंगे। 
विज्ञापन


वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने वाले थे जिम कार्बेट
किताब के जरिए बताया गया है कि जिम कार्बेट भारत में वन्यजीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने वाले पहले लोगों में से एक थे। जिम कार्बेट कुमाऊं और गढ़वाल के साधारण पहाड़ी लोंगों के तारणहार थे, जो आदमखोर बाघों और तेंदुओं को खत्म कर उनकी रक्षा कर रहे थे। उन्होंने अकाल और महामारी के दौरान भी उनकी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें