फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से 9.6 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डालनवाला थानाक्षेत्र निवासी कुछ लोगों से एक युवक ने 9.6 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष कुलेंद्र सिंह रावत के मुताबिक घटना मार्च 2025 की है। इस मामले में पीड़ित मोहम्मद रोशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई जौव्वाद और उसके दोस्त सुशील को रूस जाना था। इसके लिए उनकी ट्रैवल एजेंट मोहम्मद चांद से मुलाकात हुई थी। उसने रूस के लिए एक वीजा की कीमत 1.9 लाख रुपये बताई थी। इसके लिए उन्होंने चांद को 2.1 लाख रुपये दिए। उसने एक महीने के अंदर वीजा की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।
विज्ञापन

उसने कहा था कि अगर समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो रकम वापस कर देगा। कई महीने बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं दी। इतना ही नहीं आरोपी उनके जानने वाले कई लोगों के साथ 7.5 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें