फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवभूमि अकादमी व द एनफील्ड स्कूल विजेता

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ कबड्डी की विजयी टीम। स्रोत अकादमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। क्रीड़ा भारती उत्तराखंड की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में देवभूमि अकादमी व बालिका वर्ग में द एनफील्ड स्कूल की टीम शानदार प्रदर्शन कर ट्राॅफी अपने नाम की।
बालक वर्ग की प्रतियोगिता देवभूमि अकादमी और आसाराम इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। बालिका वर्ग का मुकाबला एनफील्ड स्कूल और देवभूमि अकादमी के बीच हुआ। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य प्राचीन भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देना और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल कराने के लिए संगठन राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश की वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मेरठ प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष मौसम चौहान, रणवीर सिंह तोमर, भारत चौहान, धन सिंह चौहान, सौरभ कुमार, गोपाल चौहान, कृपाल नेगी, आकाश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें