फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग खुद निकाल रहे अपनी शादी का मूहूर्त

Thu, 21 Nov 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शादी का लग्न निकलवाने के लिए आने वाले अधिकतर लोग रविवार की मांग कर रहे हैं। पंडित जी के पास पहुंचते ही लोग सबसे से पहले यही कहते हैं कि पंडित जी दिन तो रविवार ही हो।
विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज

इसमें यदि कोई अड़चन हो तो उपाय बता दीजिए। दरअसल, छुट्टी का दिन होने की वजह से अधिकतर लोग चाहते हैं कि शादी की तिथि रविवार को ही निकलनी चाहिए। हालांकि इस दिन विवाह मुहूर्त में मुख्य रूप से दस दोषों में से कोई भी दोष पड़ जाता है।

दोषों के लिए कर रहे उपाय
ऐसे में इन दोषों के लिए कन्यादान से पहले विशेष पूजन-हवन आदि कराना पड़ता है। माना जाता है यह दोष वैवाहिक जीवन में अशांति दे सकते हैं। लेकिन संडे के प्रति लोगों का लगाव इतना है कि इस दिन के लिए लोग उपाय ढूंढ रहे हैं। आचार्य भरत राम तिवारी बताते हैं कि लोगों का जोर रविवार के लिए ही है।
विज्ञापन


पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

यदि हम पांच तिथि बताते हैं तो अधिकतर लोग उसमें से रविवार ही चुनते हैं। इस दिन किसी भी तरह का दोष होने पर भी लोग उपाय निकलवाते हैं। शादी से पहले विधि-विधान से पूजन करा लेते हैं। यहां तक की लोग शुभ नक्षत्र तक की अधिक परवाह नहीं करते हैं।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य दोष
लता दोष, पात, युति, वेध, जामित्र, मृत्युवाण, एकार्गल, उपग्रह, क्रांति साम्य, दग्धा तिथि दोष।

ये हैं शुभ नक्षत्र
रोहिणी, मृगशिरा, मघा, उत्तरफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, श्रवण, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, उत्तराभाद्र पद रेवती आदि।

संडे के लिए कुछ यूं हो रहे उपाय
मंत्र जाप, हवन, दान, ग्रह-औषधि स्नान, व्रत रखना, सूर्य-चंद्रादि ग्रहों की उपासना आदि।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें