फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर खतरे का सफर कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- यमुनाब्रिज और गश्ती बैंड के बीच में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है सड़क
विज्ञापन

- लोगों का आरोप- विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का कर रहा इंतजार
मसूरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए यमुनाब्रिज और गश्ती बैंड के बीच में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे का भी खतरा बना हुआ है।
15 सितंबर को आई आपदा में मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए यमुनाब्रिज और गश्ती बैंड के बीच कई जगहों पर धंसने के साथ टूट गया था। गश्ती बैंड के पास स्थिति सबसे अधिक खराब थी। तीन सप्ताह तक राजमार्ग से आवाजाही बंद रही थी। इसके बाद एनएच डोईवाला ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की थी। यहां भी कुछ दूरी पर एनएच का बड़ा हिस्सा धंस गया था, जो आज तक ठीक नहीं हुआ है। भू-धंसाव से मार्ग संकरा हो गया है। इस सड़क से यमुनाघाटी, चकराता, यमुनाब्रिज, नैनबाग, डामटा, नौगांव, पुरोला, बड़कोट सहित कई क्षेत्र के लोग आवाजाही करते हैं। नैनबाग के खैराड़ गांव के प्रधान प्रदीप कवि (बिट्टू) ने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त हुए राजमार्ग के कई हिस्सों को आज तक ठीक नहीं किया गया है। गश्ती बैंड के पास वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था लेकिन उसका डामरीकरण नहीं किया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खतरे में सफर करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत श्रीकोट के प्रधान दीपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। एनएच विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 707ए डोईवाला के ईई नवनीत पांडे ने बताया कि सड़क के टूटे पुश्तों को ठीक करने के लिए टेंडर लग चुके हैं। जनवरी तक सड़क को ठीक करा दिया जाएगा। गश्ती बैंड के पास वैकल्पिक मार्ग के डामरीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है, इसके टेंडर भी लग चुके हैं। शीघ्र मार्ग को ठीक करने के लिए कार्य शुरू हो जाएगा। कई जगहों पर सड़क के पुश्ते लगाए भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें