सेलाकुई। ज्वाला मंदिर प्रांगण में दुर्गा वाहिनी ने नशा मुक्त कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशे के विरोध में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया नशा न केवल युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है बल्कि, पूरे परिवार और समाज पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। जिला सह संयोजक जयशिका अग्रवाल ने बताया दुर्गा वाहिनी के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें सकारात्मक दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने बताया जागरूकता अभियान 15 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्नेहा सेमवाल, सुनीता चौहान, नीमा, नीलाक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद