वाहन में बैठी सवारियां
- फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में नजर आ रही बोलेरो वाहन मुख्य कृषि अधिकारी नरेंद्रनगर जेपी तिवाड़ी की है। उन्हें कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त मय सरकारी वाहन के मुनिकीरेती क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाया है। संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक वाहन निदेशक कृषि के नाम पर पंजीकृत है।
बोलेरो वाहन के नंबर की जांच में यह पता चला है कि उक्त वाहन कृषि विभाग के नाम पर पंजीकृत है। इस बाबत ऋषिकेश प्रशासन ने जानकारी मांगी थी, उन्हें यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
- डॉ. अनीता चमोला, एआरटीओ, ऋषिकेश
सेक्टर मजिस्ट्रेट का लेवल लगी कार ऋषिकेश से संबंधित नहीं है। लिहाजा, इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसकी जानकारी जुटा ली गई है। मेरे पास भी बोलेरो है, लेकिन उसका नंबर और कलर कुछ ओर है।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश
वायरल वीडियो में सवारियां ढोने से जुड़ा वायरल वीडियो मिला है। इसे दिखवाया जा रहा है। नियम विरुद्ध कुछ भी पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम, नरेंद्रनगर
उक्त वाहन मेरा है। नटराज चौक के समीप राजस्व कानूनगो के रिश्तेदार खड़े थे, जिनको वाहन में लिफ्ट दी गई थी। हालांकि में स्वयं वाहन में सवार नहीं थी। चालक को मैंने मार्ग अवरुद्ध होने के चलते वाहन नरेंद्रनगर में ही खड़ा करने के लिए कहा था। सवारियां ढोने की बात बिल्कुल गलत है। उसमें कानूनगो के रिश्तेदार थे, सवारियां नहीं थी।
- जेपी तिवाड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी, नरेंद्रनगर
मामला संज्ञान में नहीं है। इस बाबत एसडीएम नरेंद्रनगर से जानकारी जुटाई जाएगी और जांच में लापरवाही मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
- सोनिका, डीएम टिहरी