फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सीएम की गाड़ी पर पथराव, लाठीचार्ज

Fri, 28 Nov 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए लाडली रेप और हत्या के मामले में भले ही दोषी पकड़ा गया हो, लेकिन लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी पर पथराव किया। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एसएसपी ने लाठीचार्ज के ऑर्डर दे दिए, जिसमें कई पत्रकारों के घायल होने की खबर है।

शुक्रवार को दोपहर लाडली के लिए इंसाफ की मांग को लेकर हल्द्वानी में लोग भारी संख्या में सड़क पर उतरे। भीड़ को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन

गुरुवार को हुआ लाडली का अंतिम संस्कार

गुरुवार को सात दिन बाद गम और गुस्से के बीच ‘लाडली’ (काल्पनिक नाम) के शव का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट पर कर दिया गया।

शवयात्रा में पहाड़ से मैदान तक, गांव से शहर तक के लोग शामिल हुए। अंतिम विदाई के दौरान जनसैलाब उमड़ा। बरेली रोड और नैनीताल रोड होते हुए शवयात्रा शवयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई लोग शामिल होते गए।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। 25 नवंबर को बच्ची का शव मिलने के बाद दो दिन तक परिजन दरिंदों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े रहे। पिथौरागढ़ से शादी समारोह में शामिल होने आई बच्ची का हल्द्वानी में 20 नवंबर को अपहरण कर लिया गया था।

दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पूरा उत्तराखंड दहल उठा। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

लाडली के परिजनों से मिले हरीश रावत

शुक्रवार को विधानसभा सत्र खत्म होते ही मुख्यमंत्री हरीश रावत लालडी के परिजनों से मिलने हल्द्वानी स्थित शीशमहल आवास में पहुंचे। संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश भी सुबह परिजनों से मिलीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाडली की मौत पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वह मी‌डिया से मिले, मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। उत्तराखंड का हर व्यक्ति इस घटना से शोक में है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए अधिकारियों की उच्च समिति बनाई जाएगी।

हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में आने वाले हर बाहरी नागरिक का सत्यापन कराया जाएगा। शादी-बारात समारोह करवाने वाले हॉलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में नए पुलिस थाने व चौकियां खोली जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें