लापता युवती की बरामदगी की बरामदगी की मांग को लेकर हिंदु संगठनों के लोगों ने परिजनों संग कैंट कोतवाली में प्रदर्शन किया। दूसरे समुदाय के एक युवक पर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र से एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक झांसा देकर भगा ले गया। परिजनों की ओर से सोलह मई को कैंट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। संगठन के लोगों ने शीघ्र बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि पुलिस युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। बहुत जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।