फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपटी में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, कैंपटी पंपिग पेयजल योजना की कर रहे मांग

विज्ञापन
कैंपटी में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, कैंपटी पंपिग पेयजल योजना की कर रहे मा? - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
कैंपटी क्षेत्र में पेयजल की समस्या से स्थानीय लोग परेशान है। लंबे समय से कैंपटी में पेयजल योजना की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने धरना- प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिया गांव के प्रधान विजेंद्र पंवार ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी का संकट बना हुआ है। कैंपटी में टैंकरों से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। कैंपटी पर्यटक स्थल होने के बावजूद भी यहां शासन-प्रशासन पेयजल की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। जौनपुर क्षेत्र से मसूरी के लिए पांचवी पंपिग योजना बन रही है, लेकिन पूरा कैंपटी क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा। क्षेत्रीय ने लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर प्रधान सुंदर सिंह रावत, सूरत सिंह पंवार, महिपाल सिंह सजवाण, खजान सिंह, हुकुम सिंह रावत, जयपाल सिंह, रैपाल सिंह, बलदेव सिंह, पदम सिंह, सब्बल सिंह राणा, सूरत सिंह राणा, सूरवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें