फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह दे रहे लोग स्मार्ट दून के लिए अपनी राय

Mon, 14 Mar 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए वोट करते युवा और पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दून में बनने वाली स्मार्ट सिटी सभी सुविधाओं से युक्त, सुंदर, हरी-भरी और परेशानियों से मुक्त होनी चाहिए। स्मार्ट सिटी की वोटिंग के लिए आयोजित हो रहे अमर उजाला के अभियान में लोग कुछ इसी तरह की राय दे रहे हैं। लोग अपनी-अपनी पसंद के विकल्पों पर वोटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से अमर उजाला की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को परियोजना के संबंध में जागरूक और वोटिंग के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 

लोगों की वोट डालने में मदद भी की जा रही है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने क्लेमेंटटाउन, बुद्धा टेंपल, ग्राफिक एरा विवि आदि क्षेत्रों में लोगों को वोटिंग में मदद की। 

अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर के बाहर भी कियोस्क लगाया गया है, जहां परियोजना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही वोटिंग भी की जा सकती है।

आज यहां रहेगी टीम:
अमर उजाला की टीम आज घंटाघर, गांधी पार्क, प्रेमनगर क्षेत्र में लोगों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देगी। लोगों की वोटिंग में भी सहायता करेगी। अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर के बाहर कियोस्क पर भी वोटिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें