फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरबर्टपुर में दो दिन से बिजली-पानी का संकट झेल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से हरबर्टपुर के लोग मुसीबत में आ गए हैं। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होकर रह गई है। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतानी दी है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली के आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। इसके बाद शनिवार की रात लगभग दस बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई, जो कि रविवार की सुबह लगभग नौ बजे बहाल हो सकी। इसके बाद दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। हरबर्टपुर डिवीजन के सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि रात के समय हरबर्टपुर क्षेत्र में लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण इंसुेलटर पंक्चर हो गए थे जिसके चलते रातभर आपूर्ति नहीं की जा सकी। इसके अलावा रविवार की सुबह से अधिक बारिश के कारण ब्रेक डाउन है।
उधर बिजली की आपूर्ति ने क्षेत्र की पेयजल सप्लाई को भी प्रभावित कर दिया है। बिजली नहीं आने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल सके जिसके चलते क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई भी नहीं हो सकी। जलकल अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि हरबर्टपुर क्षेत्र में नलकूपों की बिजली हरबर्टपुर फीडर से ही संबंधित है। बिजली नहीं आने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली व पानी की समस्या से परेशान हरबर्टपुर क्षेत्र के निवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। हरिपुर के निवासी मोहन सिंह राठौर, गौरव गुप्ता, शिवम गोयल, मित्रलोक काॅलोनी निवासी अरुण कुमार ने कहा कि पिछले दो दिन से क्षेत्र की बिजली व पानी की व्यवस्था व्यापक स्तर पर गड़बड़ाई हुई है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति ठीक नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें