फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश में गिरे दो मकान, स्कूल में घुसा मलबा, बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान से ऊपर बहर रही है। बहादुरगढ़ और कुंजाग्रांट में एक-एक कच्चे मकान धाराशायी हो गए। वहीं त्यूणी क्षेत्र के एक स्कूल में पानी के साथ बहकर आया मलबा घुसने से सारा सामान नष्ट हो गया। ढकरानी, ढालीपुर व कुल्हाल जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन




पछवादून में हो रही लगातार बारिश से सेलाकुई से लेकर सहसपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर, शिमला बाईपास आदि क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। सेलाकुई के खैरी क्षेत्र के कृष्णा नगर, हरिपुर, जमनपुर आदि इलाकोंं में कई स्थानों पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

ऐसी ही स्थिति विकासनगर के दिनकर विहार, रसूलपुर आदि क्षेत्रों में देखने में आ रही है। भारी बारिश से खेत खलिहानों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश का असर जन जीवन पर व्यापक स्तर पर पड़ा है। आम दिनों में भीड़ से भरे रहने वाले बाजार दो दिनों से वीरान पड़े हुए हैं।
विज्ञापन







राजस्व विभाग की टीम पहुंची आकलन करने



विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुरगढ़ निवासी अतर सिंह व ग्राम कुंजाग्रांट निवासी शहजाद के कच्चे मकान बारिश के कारण धराशायी हो गए। गनीमत यह रही कि मकानों के गिरने से पहले उनमें रहने वाले परिवार बाहर निकल आए थे। मकान गिरने के कारण उनके भीतर रखा सारा सामान खराब हो गया। राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके नुकसान का आकलन कर रही है।






टिनशेड तोड़कर स्कूल में घुसा मलबा

त्यूणी। क्षेत्र के ग्राम खरोड़ा स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में बारिश के पानी के साथ बहकर आया मलबा घुस जाने से विद्यालय में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। देर रात आया भारी मलबा विद्यालय की छत पर लगे टिनशेड को तोड़कर कमरों में आ गया, जिससे वहां रखे सभी दस्तावेज व अन्य सामान मलबे के ढेर में दब गए। ब्लाॅक प्रमुख निधि राणा, नरेंद्र राणा, महिपाल राणा ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। संवाद






बिजली उत्पादन हुआ ठप



बारिश के कारण डाकपत्थर बैराज से शक्ति नहर को दी जाने वाली पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण शक्ति नहर पर बनी ढकरानी, ढालीपुर व कुल्हाल जलविद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। इसके अलावा टोंस नदी पर बनी छिबरौऊ, खोदरी बिजली परियोजना भी बंद है। जलविद्युत निगम के महानिदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि यमुना नदी पर बनी ब्यासी जलविद्युत परियोजना में अभी उत्पादन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन







ठप हुआ कारोबार

लगातार हो रही बारिश से बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। इसके अलावा रेहड़ा-ठेली लगाकर दो वक्त की रोजी-रोटी का जुगाड़ करने वाले भी मुसीबत में आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें