फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोगों ने चार घंटे झेली परेशानी, अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास एक वाहन के बिजली के पोल से टकराने से विद्युत लाइन का जंपर टूट गया। इसकी वजह से मंगलवार शाम को करीब दो घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे करीब चार हजार लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार-पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के काम भी प्रभावित हुए। लोगों ने बताया कि अधिकारियों को सूचित करने के लिए की बार फोन किया गया पर अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया।
हालांकि विद्युत विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता एसडी बिष्ट ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में शटडाउन के दौरान अल्टरनेट आपूर्ति की जा रही है जिससे लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जंपर को ठीक कर दिया गया है और आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
-क्षेत्र में 4-5 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। बेटा घर से काम कर रहा था उसका काम भी प्रभावित हुआ। - अनिल कुमार

-विभाग की ओर से अस्थाई व्यवस्था भी नहीं की गई और अधिकारी फोन का जवाब भी नहीं देते। - शिवम गोयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें