फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे लोग

Sun, 06 Sep 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा की विकासनगर शाखा के माध्यम से चलाया जा रहा राहत अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में प्रतिदिन नेपाली मूल के लोग आगे आकर प्रभावितों के सहयोग के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोर्खाली सुधार सभा की विकासनगर शाखा के अध्यक्ष जोगेंद्र शाह ने बताया रविवार को ग्राम राजावाला-बाढ़वाला निवासी दल बहादुर शाही व उनकी पत्नी पार्वती शाही ने आपदा राहत के रूप में एकत्रित किए गए 17,422 रुपये सभा के खाते में जमा कराए। इसी प्रकार, अभी तक हरिपुर व्यास नहरी टीम की ओर से 16,078 रुपये, केशव राणा के व्यक्तिगत सहयोग से 10 हजार रुपये, संदीप क्षेत्री की ओर से 1100 रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभा के पास 44,600 रुपये राहत राशि के रूप में जमा हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य टीमें भी नेपाल आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए राहत राशि एकत्रित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोर्खाली सुधार सभा (केंद्र) की ओर से राहत सहयोग एकत्रित करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। नेपाली मूल के लोग आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा जब भी मानवता के सामने कोई संकट आता है, नेपाली मूल के लोग बढ़-चढ़कर पीड़ितों की सहायता करने के लिए आगे आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें