प्रदेश में पेंशनर्स के अनेक संगठन
बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी दिलीप चंद आर्य ने कहा कि परिषद को बंद नहीं किया जाए, बल्कि बेहतर ढंग से काम करने के लिए तैयार किया जाए। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बेलम सिंह नेगी ने कहा कि यद्यपि प्रदेश में पेंशनर्स के अनेक संगठन हैं, परंतु पेंशनरों के हित में वास्तव में ईमानदारी से परिषद ही प्रयासरत है।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष माधवानंद बहुगुणा ने कहा कि संगठन के आगामी चुनावों में प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय महामंत्री और प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पदों पर परिषद के आजीवन सदस्यों को ही जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नयाल ने परिषद के जुझारू और समर्पित सदस्यों से स्वयं आगे बढ़कर संगठन की जिम्मेदारी लेने को कहा।
ये भी पढ़ें...New Year : बीते साल को अलविदा...तस्वीरों में देखें नए साल की पहली सुबह का स्वागत, हर की पैड़ी का अद्भुत नजारा
प्रांतीय अध्यक्ष बमराड़ा ने कहा, पूरे प्रदेश के पेंशनर परिषद पर विश्वास करते हैं, इसलिए अब परिषद को बंद नहीं किया जा सकता। उन्होंने परिषद के विस्तार के लिए सभी सदस्यों से अपील की कि प्रत्येक सदस्य अपने पड़ोस में रहने वाले 10-10 अन्य सेवानिवृत्त, हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सदस्य बनाएं।