फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में पेंशनरों का होगा बीमा

Wed, 17 Feb 2016 01:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पेंशन धारकों का एक लाख का दुर्घटना बीमा कराने के आदेश समाज कल्याण विभाग को दिए हैं। समाज कल्याण विभाग एलआईसी से बात कर रहा है और नए वित्तीय वर्ष में योजना लागू हो सकती है। वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा, तीलू रौतेली और किसान पेंशन योजना के तहत लगभग छह लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

वृद्धावस्था पेंशन के तहत राज्य में 03 लाख 83 हजार, विकलांग पेंशन के 83 हजार, विधवा पेंशन के 01 लाख 33 हजार, किसान पेंशन में 14 हजार और तीलू रौतेली पेंशन में दो सौ लोग हैं। इन लोगों को समाज कल्याण विभाग से पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक को विभिन्न पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे लगभग छह लाख लोगों का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक ने बताया कि सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों से पेंशन धारकों का विवरण भेजने का कहा गया है। बीमा के लिए एलआईसी से बात चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष अप्रैल 16 से योजना लागू कर दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें