फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक निस्तारित हो जाएंगे अस्पतालों के लंबित दावे : अरविंद सिंह ह्यांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएचए में कार्यरत सीआरसी व एमएसी ने अभियान मोड में शुरू किया कार्य
विज्ञापन


-पोर्टल में तकनीकी व अन्य दिक्कतों के कारण एसएचए में लंबित हो गए थे हजारों दावे

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण 31 मार्च तक हर हाल में करेगा। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से संचालित ट्रांजिक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों, दावों के त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण व अन्य कारणों से वर्ष 2024-25 से आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के हजारों मामले लंबित थे। 31 मार्च तक शत-प्रतिशत दावों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि आयुष्मान योजना की गतिविधियां संचालित करने के लिए पूर्व में एनएचए की ओर से संचालित टीएमएस 1 पोर्टल पर काम किया जाता था। बाद में इसे टीएमएस 2.0 में अपग्रेड किया गया। पहले पोर्टल का सारा डाटा नए पोर्टल पर शिफ्ट हुआ तो इस प्रक्रिया के शुरुआती दौर में तमाम तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी व अन्य बाधाओं के कारण अस्पतालों का भुगतान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


नई व्यवस्थाओं में लंबित दावों के निस्तारण हेतु क्लेम रिब्यू कमेटी (सीआरसी) व मेडिकल ऑडिट कमेटी (एमएसी) की व्यवस्था एनएचए द्वारा दी गई है। अब पोर्टल पर योजना की सारी प्रक्रिया नियमित व सुचारू हो गई है। यह कमेटी लंबित दावों की समीक्षा करेंगी और जो दावे सही पाए जाएंगे, उनका तत्काल भुगतान हो जाएगा। क्लेम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि सीआरसी में 65 हजार व एमएसी में 55 हजार से अधिक मामले लंबित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें