फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष किशोर को भी नहीं मिला सीएम से मिलने का समय

Wed, 05 Apr 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करनी है तो पहले पत्र लिखकर समय लेना होगा। सीएम से मुलाकात के आकांक्षी किशोर उपाध्याय को इसी वजह से शिष्टाचार भेंट करने का समय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


पार्टी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए मौखिक रूप से तीन बार समय मांगा था। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) आरसी खुल्बे का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुलाकात के लिए कोई पत्र नहीं दिया गया।
विज्ञापन

तीसरी बार लिया है सीएम से मिलने का समय

- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के लिए 18 अप्रैल का समय मांगा गया। उसके बाद 23 अप्रैल के लिए फिर प्रयास किया गया, लेकिन समय नहीं मिला। आखिर में 30 अप्रैल के  लिए एक बार फिर उनके ओएसडी आरसी खुल्बे को फोन पर समय देने को कहा गया।
उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के साथ राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी सीएम से मुलाकात का समय न दिए जाने की पुष्टि की।
उन्होंने चुटकी ली कि शायद मुख्यमंत्री जी को नागपुर से ‘परमिशन’ नहीं मिली होगी। उन्होंने इस पर चिंता जाहिर की। इस संबंध में ‘अमर उजाला’ ने मुख्यमंत्री के ओएसडी आरसी खुल्बे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा समय मांगे जाने के संबंध में पूछा तो उन्होंने इंकार किया।
अलबत्ता, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी द्वारा दूरभाष पर समय मांगे जाने की बात उन्होंने स्वीकारी। खुल्बे ने कहा कि मुलाकात के लिए कांग्रेस की ओर से कोई पत्र नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें