राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में ग्रुप-10 की प्रतियोगिताओं के तहत अंडर-14 और 23 बालिका वर्ग के मैच खेले गए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में खेली गई बालिका वर्ग अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पौड़ी ने देहरादून को 16-10 से हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि, हरिद्वार ने नैनीताल को 12-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-23 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में नैनीताल ने पौड़ी को 15-5 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, उत्तरकाशी की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के 1500 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, अंजलि नौटियाल द्वितीय तथा दिया तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में चांदनी पहले, दीक्षा दूसरे और संजली तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में जिज्ञासा ने प्रथम, भवानी ने द्वितीय तथा संधली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में निकिता पहले, गार्गी ने दूसरा और ऋतु कांडपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
उधर, युवा कौशल विकास केंद्र आमवाला में आयोजित बैडमिंटन अंडर-14 एकल वर्ग के पहले मैच में दिव्या बोहरा ने निष्ठा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में संध्या ने मानवी को 2-1 से, तीसरे मैच में मनस्वी सजवाण ने रिया पौड़ी को 2-0 से, प्रतिज्ञा ने आयशा चमोली को 2-0 से, प्रतिभा ने मानसी दानू को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। युगल वर्ग के पहले मैच में आदिति डबराल और अवनी डबराल की जोड़ी ने इच्छा व दिव्या की जोड़ी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में अंशि और दिव्या की जोड़ी ने हर्षिता व लक्ष्मी की जोड़ी को 2-0 से, तीसरे मैच में वर्तिका व अर्शिया बिष्ट की जोड़ी ने वर्तिका व खुशबु की जोड़ी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, जूडो की 36 किग्रा भारवर्ग की प्रतियोगिता में निहारिका जोशी ने शोभा को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि रोशनी बिष्ट दूसरे एवं रचना तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-40 किग्रा भारवर्ग में भूमि मेहरा ने उर्निका जोशी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-44 किग्रा भारवर्ग में नमृता खत्री ने लक्ष्य ऊधमसिंह नगर को हराकर स्वर्ण जीता। अंडर-48 किग्रा भारवर्ग में अर्चना चौहान ने आयुषी रावत देहरादून को हराकर स्वर्ण हासिल किया। उधर, मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में आयोजित अंडर-23 वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने ऊधमसिंह नगर को 36-16 से हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ