फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri Bus Accident: अमर उजाला में खबर छपी तो हरकत में आया शासन-प्रशासन, पीड़ितों के घर पहुंचाई राहत राशि

Thu, 27 Oct 2022 03:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

26 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की तो शासन-प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन सभी को मदद की धनराशि दी गई। पौड़ी जिला प्रशासन के अनुसार सिमड़ी बस हादसे में यमकेश्वर तहसील के ताछला अमोला गांव के निवासी पांच लोगों की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमड़ी बस हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों को कई दिनों बाद भी राहत राशि न मिलने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को शासन से पौड़ी जिले के लिए 14.60 लाख रुपये की सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि जारी कर दी गई।

विज्ञापन


पौड़ी प्रशासन ने कुल 14 मृतक आश्रितों को एक-एक लाख और छह घायलों को 10-10 हजार के चेक जारी कर दिए हैं। कोटद्वार में छह मृतक और दो घायल, यमकेश्वर में पांच मृतक और तीन घायलों, चौबट्टाखाल में एक मृतक आश्रित को घर जाकर चेक दिए गए। जाखणीखाल तहसील के दो मृतकों और एक घायल को चेक देंगे। 

बीते चार अक्तूबर को हुए बरात की एक बस हरिद्वार के लालढांग से कांडा तल्ला जा रही थी कि सिमड़ी में बस दुर्घटनाग्रस्त हो खाई में जा गिरी। इस बस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 19 लोग घायल हुए थे। मगर स्थिति यह थी कि हादसे के मृतकों के आश्रितों और घायलों को 21 दिन बाद भी किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

आनन-फानन सभी को दी गई मदद की धनराशि
26 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की तो शासन-प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में सभी को मदद की धनराशि दी गई। पौड़ी जिला प्रशासन के अनुसार सिमड़ी बस हादसे में यमकेश्वर तहसील के ताछला अमोला गांव के निवासी पांच लोगों की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हुए थे।

यमकेश्वर के तहसीलदार मनजीत सिंह गिल ने बताया कि पांच मृतकों रमेश पुत्र मल्खूनाथ, अमन पुत्र बृजमोहन, सुमन पुत्र सोहनलाल, बृजपाल पुत्र पीतांबर दत्त, सोहन पुत्र कलियानाथ के परिजनों को बुधवार देर शाम तक एक-एक लाख रुपये के सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि के चेक प्रदान कर दिए गए हैं। इसमें तीन घायलों गौरव सिंह पुत्र तेजपाल सिंह, धनवीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह व अनूप पुत्र जगदीश को दस-दस हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए हैं। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने ग्राम गडरी निवासी वाहन चालक दिनेश सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। 

कोटद्वार के तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि कोटद्वार तहसील के छह मृतक आश्रित और दो घायलों को उनके घर जाकर राहत राशि के चेक प्रदान कर दिए गए हैं। इनमें धनवीर पुत्र भारतभूषण निवासी दुगड्डा, सोनी पत्नी धनवीर व सतेश्वरी देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी डाडामंडी, संदीप पुत्र रमेश व सैन सिंह पुत्र राज सिंह कलालघाटी, अशोक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भीमसिंहपुर के परिजनों को एक-एक लाख रुपये व दो घायलों मथुरा प्रसाद पुत्र चंडीप्रसाद निवासी झंडीचौड़ व कलालघाटी निवासी आशा देवी पत्नी अशोक को दस-दस हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

जाखणीखाल में आज देंगे चेक
वहीं जाखणीखाल तहसील के दो मृतकों गजेंद्र सिंह पुत्र केदारनाथ निवासी ग्राम गोधरा व पुष्पा देवी पत्नी रणवीर प्रसाद निवासी ग्राम रणेथ के राहत राशि के चेक बृहस्पतिवार को उनके गांव पहुंचाए जाएंगे। इसी तहसील के घायल धीरेंद्र पुत्र बीरेंद्र सिंह ग्राम चौंड को दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। 

विवेकाधीन कोष से भी जल्द मिलेगी राशि
सिमड़ी बस हादसे में शासन की ओर से पौड़ी जिले को मिली 14.60 लाख रुपये की सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि पीड़ित परिवारों को घर जाकर दी गई है। जल्द ही विवेकाधीन कोष से प्राप्त सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। यदि किसी पीड़ित की कोई समस्या है तो वे संबंधित उपजिलाधिकारी अथवा स्वयं उनसे मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक सहायता मुआवजा वितरण की वह स्वयं निगरानी कर रहा हूं। -  डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पत्थर युद्ध देख थम गईं लोगों की सांसें, रणबाकुंरों ने की एक-दूसरे पर पत्थरों की बौछार, तस्वीरें

भ्रांत संगठन ने दिया राशन
इस हादसे में यमकेश्वर तहसील के ताछला अमोला गांव के पांच लोगों की मौत को गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे लेकिन इस गांव के प्रभावित परिवारों तक किसी ने सहायता नहीं पहुंचाई। स्थिति यह रही कि किसी भी संगठन ने इन प्रभावित परिवारों को राशन नहीं बांटा। देहरादून के भ्रांत संगठन को जब इसकी जानकारी लगी तो बुधवार को अमोला गांव पहुंचकर संगठन ने परिवार को राशन बांटा और जरूरत का सामान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें