मई 2023 में पहली बार उन्हें निदेशक का दायित्व सौंपा गया था। बीते दिनों निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना के पद से त्यागपत्र देने के बाद अब यहां प्रभारी निदेशक की नियुक्ति हुई है।
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में प्रो. वीएन काला को दोबारा प्रभारी निदेशक बनाया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने संस्थान में प्रभारी निदेशक की तैनाती का आदेश जारी किया है। संस्थान के नियमित निदेशक के पद से त्यागपत्र देने पर बीते अक्तूबर माह से निदेशक का पद खाली चल रहा था।
नवनियुक्त प्रभारी निदेशक प्रो. काला ने पदभार संभालने पर बेहतर शैक्षणिक माहौल, भ्रष्टाचार मुक्त परिसर, प्लेसमेंट को बढ़ाए जाने, कर्मचारी व छात्रहित के निर्णय लिए जाने को प्राथमिकता बताया।
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में छह साल छह माह बाद बीते 4 अक्तूबर को निदेशक के पद पर प्रो. आकाश सक्सेना की नियुक्ति हुई थी। उन्होंने बीते 9 अक्तूबर को पदभार संभालने के कुछ दिन बाद पद से त्यागपत्र दे दिया था।