फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri Garhwal: जिले में आज वनाग्नि की आठ घटनाएं आई सामने, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धधक रहे जंगल

Tue, 26 May 2026 10:13 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

पौड़ी जिला मुख्यालय के पास जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुल चार घटनाओं में करीब 2.50 हेक्टेअर क्षेत्र में जंगलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पौड़ी में वनाग्नि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी जिला मुख्यालय में वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पौड़ी व आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार दिन भर जंगल आग से धधकते रहे। पौड़ी के गढ़वाल और सिविल एवं सोयम वन प्रभागों में चार-चार घटनाएं दर्ज हुईं। वहीं विभाग ने जंगलों में आग लगाने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।

मुख्यालय पौड़ी के सिविल एवं सोयम वन प्रभाग से सटे वन पंचायत निसणी के अंतर्गत मांडाखाल के जंगल में बीते सोमवार देरसायं से ही आग धधकती रही, जो कि मंगलवार दोपहर तक भी जारी रही। आग को बुझाने के लिए वन कर्मियों की टीम मौके पर तैनात रही, कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वनाग्नि पर काबू पाया।

विज्ञापन


सिविल एवं सोयम वन प्रभाग में कुल चार घटनाओं में करीब 2.50 हेक्टेअर क्षेत्र में जंगलों को नुकसान पहुंचा। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग में भी कुल चार घटनाएं दर्ज हुईं। जिसमें पौड़ी में दो, पूर्वी अमेली व दीवा रेंज में एक - एक घटनाएं शामिल रहीं।

ये भी पढे़ं...Dehradun: चार साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, कुमाऊं व गढ़वाल की रैली से करेंगे चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक सघन आरक्षित वनों में आग को फैलने से बचाने के लिए फायर लाइन बनाना शुरू कर दिया है। डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि कल्जीखाल क्षेत्र में आग लगाने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें