फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Paper Leak: दावत के दौरान बनाई थी पेपर लीक की योजना, पूछताछ के बाद खुलती जा रही पूरी कहानी

Wed, 18 Jan 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

Patwari Paper Leak: हाईवे से सटे होने के कारण रिसाॅर्ट में पहुंचने वाले ज्यादातर अनजान चेहरे होते हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ है उत्तरप्रदेश में हैं। ऐसे में दोहरा लाभ लेने के लिए ही आरोपियों ने प्लान बनाने के लिए इस जगह को चुना।
विज्ञापन
पेपर लीक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेखपाल-पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की योजना बनाने के लिए आरोपियों ने रिसाॅर्ट में अलग से टेबल बुक कराई थी। सात से आठ लोगों ने दावत के दौरान अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाने, उनसे पैसे वसूलने और प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने पर चर्चा की थी। इसके बाद योजना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


एसआईटी पेपर लीक मामले में जहां एक ओर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। वहीं साक्ष्य जुटाने के साथ ही हर बारीक पहलुओं पर भी जानकारी एकत्र कर रही है। गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों से पूछताछ के बाद पेपर लीक की पूरी कहानी किसी फिल्म की तर्ज पर खुलती जा रही है। सोमवार को एसएसपी हरिद्वार ने सहारनपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और अन्य से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बिहारीगढ़ के जिस रिजॉर्ट में पहली बार सात-आठ आरोपी एक साथ एकत्र हुए थे। वहां उन्होंने अलग से दो टेबल बुक कराई थी। खाना खाने के काफी देर बाद तक आरोपी योजना को लेकर बातचीत करते रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए चुना सीमा के पास रिजॉर्ट
देहरादून हाईवे पर बिहारीगढ़ से मोहंड के बीच दर्जनों रिसॉर्ट बने हुए हैं। हाईवे से सटे होने के कारण रिसाॅर्ट में पहुंचने वाले ज्यादातर अनजान चेहरे होते हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ है उत्तरप्रदेश में हैं। ऐसे में दोहरा लाभ लेने के लिए ही आरोपियों ने प्लान बनाने के लिए इस जगह को चुना। आरोपियों को उम्मीद थी कि पेपर लीक का मामला उत्तराखंड का है और यूपी में रिसार्ट में आते-जाते समय उन पर किसी की निगाह नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें...CBI Raids In Dehradun:  सीबीआई के ताबड़तोड़ छापे, उद्योगपति विंडलास प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही कार्रवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें