फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Lekhpal Paper Leak: एसआईटी की रिपोर्ट पर निर्भर परीक्षाओं का भविष्य, एक-दो दिन में देगा आयोग को जवाब

Sun, 15 Jan 2023 03:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एई, जेई और प्रवक्ता भर्ती के पेपर लीक हुए या नहीं, इस पर भी एसटीएफ से साक्ष्य का इंतजार है। शनिवार को यह पूरा मामला एसटीएफ से हट गया। अब हरिद्वार में ही जो एसआईटी बनाई गई है, वह सभी भर्तियों पर आयोग को जवाब भेजेगी। 
विज्ञापन
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब पांच अन्य भर्तियों का भविष्य अधर में है। अब एसआईटी की टीम इस बारे में आयोग को जानकारी उपलब्ध कराएगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में किसी तरह के संदेह को लेकर एसटीएफ से जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन


वहीं, एई, जेई और प्रवक्ता भर्ती के पेपर लीक हुए या नहीं, इस पर भी एसटीएफ से साक्ष्य का इंतजार है। शनिवार को यह पूरा मामला एसटीएफ से हट गया। अब हरिद्वार में ही जो एसआईटी बनाई गई है, वह सभी भर्तियों पर आयोग को जवाब भेजेगी। 

ये भी पढ़ें...Patwari Paper Leak: कोचिंग सेंटर पर आने वाले छात्रों की जानकारी जुटा रही एसटीएफ, मनीष की खंगाली जा रही कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा कि रविवार या सोमवार तक एसआईटी का जवाब मिलने के बाद सोमवार तक ही आयोग इन भर्तियों पर अपना निर्णय ले लेगा। चूंकि, इनमें से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा 22 जनवरी को होनी है, जबकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी होने के चरण में है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा, जांच एजेंसी से अभी जवाब का इंतजार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें