फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari-Lekhpal Exam: अभ्यर्थियों के लिए सुविधा, परिवहन निगम की बसों में करें मुफ्त यात्रा

Fri, 03 Feb 2023 09:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नौ से 12 फरवरी तक जाने के लिए और 12 से 15 फरवरी तक वापस जाने के लिए प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 12 फरवरी को पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में परिवहन निगम ने आदेश जारी किए हैं। प्रवेश पत्र के आधार पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


UKPSC Paper Leak: जिन पर थी जिम्मेदारी, वही निकल रहे आरोपी, अब SIT के रडार पर आयोग के अन्य कर्मचारी

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधकों और डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने के निर्देश दिए। आदेश के अनुसार प्रदेश के अंदर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए निगम की बस यदि उत्तर प्रदेश क्षेत्र से होकर जाती है तो भी अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


12 फरवरी को आयोजित होने वाली पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नौ से 12 फरवरी तक जाने के लिए और 12 से 15 फरवरी तक वापस जाने के लिए प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग ने बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करते हुए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें