फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को अब नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड या फिर एक्सरे कराने के लिए मरीजों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनेशन अस्पताल में दो, प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। इससे अब मरीजों को सिर्फ दून अस्पताल पर ही आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि कोरोनेशन अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। वहीं, प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भी एक-एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है। इससे अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराने को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि कोरोनेशन, प्रेमनगर और रायपुर जैसे सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए दून अस्पताल जाना पड़ता था। दून अस्पताल में मरीजों की बहुत अधिक भीड़ होने से कई बार गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था, जो उनकी जेब पर भी भारी पड़ता था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का अनुुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें