उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बनने के लिए 327 दारोगा पूरी तरह से तैयार है। सोमवार को पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, अभिसूचना की दीक्षांत परेड का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े आठ बजे से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत परेड के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के बाद सीएम नवनिर्मित शक्तिमान पार्क का लोकार्पण करेंगे।
इसके अलावा राज्य गृहमंत्री प्रीतम सिंह सहित पुलिस महानिदेशक एमए गणपति सहित अन्य पुलिस अधिकारी इस परेड में मौजूद होंगे।
मुख्य अतिथि सीएम हरीश रावत द्वारा इस दौरान पुरस्कार वितरण, ऑपरेशन स्माईल पत्रिका का विमोचन, पुलिस कार्य में जन सहभागिता संबंधी कार्ययोजनाओं सहित अन्य उपलब्धियों का शुभारंभ करेंगे।
दीक्षांत परेड का समय सारिणी
सुबह 8: 40 बजे दीक्षांत परेड का पंक्तिबद्घ होना
सुबह 8: 50 बजे पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड का आगमन एवं मान-प्रणाम
सुबह 8: 55 बजे गृहमंत्री प्रीतम सिंह का आगमन एवं मान-प्रणाम
सुबह 9: 00 बजे मुख्य अतिथि हरीश रावत का आगमन एवं मान-प्रणाम
सुबह 9: 02 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण
सुबह 9: 07 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट
सुबह 9: 22 बजे पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वागत संबोधन
सुबह 9: 25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण व अन्य कार्ययोजनाओं का शुभारंभ
सुबह 9: 40 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन
सुबह 9: 55 बजे शपथ/परेड समापन