फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ विभागों में केवल महिलाओं की होगी भर्तीः हरीश रावत

Sun, 10 Jul 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड के चार से पांच विभागों में केवल महिलाओं की भर्ती की जाएगी। सरकार की ओर से इन विभागों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी संतान भी कन्या होने पर ऐसे माता-पिता का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। यह कहना है मुख्यमंत्री हरीश रावत का। रविवार को सीएम ने रायपुर विस क्षेत्र में 46 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

रविवार को नेहरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक राज्य सरकार की किसी न किसी योजना से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। महिलाओं की शिक्षा, विवाह व रोजगार के लिए विशेष योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।
विज्ञापन


60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं के लिए पौष्टिक भोजन, रोडवेज में निशुल्क यात्रा व सरकारी खर्च पर तीर्थयात्रा की सुविधाएं दी जा रही हैं। युवाओं के लिए इस वर्ष 30 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 16500 भर्तियां की जा चुकी हैं।

एससी व एसटी का बैकलॉग भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में एक लाख 50 हजार रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। उत्तराखंड ऐसा राज्य है जिसने अपनी राज्य खाद्य सुरक्षा योजना प्रारंभ की है। मलिन बस्तियों के नियमितीकरण को केबिनेट में मंजूरी दे दी गई है।

अब इसका विधेयक विधानसभा में लाया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का विधायक राजकुमार ने किया।  
विज्ञापन


सीएम ने विस क्षेत्र की 30 करोड़ 38 लाख रुपये की 25 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 15 करोड़ 56 लाख रुपये की छह विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

लोकार्पित योजनाओं में रायपुर हाथीखाने से किद्दुवाला होते हुए छह नंबर पुलिया तक दो लेन मोटरमार्ग एवं पुल का निर्माण कार्य, विभिन्न आंतरिक सी.सी. मार्ग, तपोवन एनक्लेव-दशमेश विहार नलकूप पेयजल योजना, विभिन्न क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत व निकासी का कार्य, उत्तराखंड जलसंस्थान रायपुर के तहत विभिन्न पाईप लाइनों का सुदृढ़ीकरण, विभिन्न नलकूपों का निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें