फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: अम्बाला में मालगाड़ी डिरेल से कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर हंगामा

Fri, 21 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला के समीप मालगाड़ी के डीरेल होने से कई ट्रेनें रद्द हो गई रुड़की में एक ट्रेन के रद्द किए जाने पर सैकड़ों यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा किया यात्रियों को शांत क‌िया। करीब दस बजे यात्रियों को इलाहबाद पैसेंजर से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब 8:00 बजे अंबाला के निकट बराडा में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिसके चलते क्षेत्र में कई ट्रेनें रद्द हो गई देर शाम करीब 8:30 बजे जननायक एक्सप्रेस रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। 

सूचना पर सीओ एसके सिंह कोतवाल ऐश्वर्या पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद स्टेशन पर करीब दस बजे दरभंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुची। इसे प्लेटफार्म नम्बर दो पर लाया गया। जबकि पीछे से आ रही इलाहबाद एक्सप्रेस को तीन पर लिया गया। 
विज्ञापन


इसी ट्रेन से हंगामा कर रहे यात्रियों को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई ट्रेनें रद्द हुई है जिसमें लक्सर पहुंची सियालदह एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है इसके अलावा हरिद्वार में जोधपुर एक्सप्रेस हरिद्वार में नौकरी एक्सप्रेस मुरादाबाद में किसान एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है 
विज्ञापन

ये 19 ट्रेनें हुई रद्द

साथ ही देर रात करीब 12:30 बजे रुड़की स्टेशन पर पहुंचने वाली हावड़ा अमृतसर को रुड़की में रद्द किए जाने की घोषणा की गई है वहीं हावड़ा एक्सप्रेस को वाया गाजियाबाद से रवाना किया गया है

गाड़ी संख्या 54542 अंबाला-मेरठ कैंट पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंज ट्रेन, गाड़ी संख्या 64504 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 04922 अंबाला-सहारपुर पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश-माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन, गाड़ी संख्या 14631 देहरादून-अमृतसर ट्रेन को रद्द किया गया है।

 इसी तरह गाड़ी संख्या 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल को, गाड़ी संख्या 14521, गाड़ी संख्या 64561 को भी शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर-देहरादून, गाड़ी संख्या 14610 माता वैष्णो देवी-ऋषिकेश को भी रद्द किया गया है।  इसके अलावा गाड़ी संख्या 15012 को सहारपुर, गाड़ी संख्या 15011 को मुस्फाबाद, गाड़ी संख्या 64512 को अंबाला, गाड़ी संख्या 54539, गाड़ी संख्या 05533, गाड़ी संख्या 055434, गाड़ी संख्या 14521 तथा गाड़ी संया 13255, गाड़ी संख्या 13256 को सहारनपुर में रद्द किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें