फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक को 14 दिन की रिमांड पर भेजा

Sun, 24 Nov 2019 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
शिव प्रसाद सेमवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जज की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवा को आरोपी शिव प्रसाद सेमवाल को हरबर्टपुर, विकासनगर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जज कल्पना की अदालत में पेश किया। जहां सेमवाल की जमानत और न्यायिक रिमांड पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सेमवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

सेमवाल के खिलाफ कई मामले विचाराधीन

रंगदारी मांगने के आरोप में सहसपुर थाना पुलिस ने पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिवप्रसाद सेमवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस सेमवाल को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। सेमवाल के खिलाफ कई मामले विचाराधीन बताए गए हैं। 

सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, चोरखाला निवासी नीरज राजपूत ने अमित पाल (टाईबो) और पर्वतजन न्यूज पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल के खिलाफ अक्तूबर माह में राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोप में  मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें