रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। आतंक को बढ़ावा दे रहे पाक को सबक सिखाने के लिए उसकी सरहद में घुसकर हमारे जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत किए।
विज्ञापन
2 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
कहा यदि पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो यह कार्रवाई बार-बार दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पीओके में घुसकर मार गिराने और आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने का सारा श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है।
विज्ञापन
3 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
रक्षा मंत्री उत्तरराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की आदमकद प्रतिमा के अनावरण अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।
4 of 8
manohar parrikar rally
- फोटो : AmarUjala
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि दो दिन पहले पीओके में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आए हैं। लेकिन पाक को अब भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
5 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि वे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए उन्होंने बोलने के बजाय काम करके दिखाया है। देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
veer chandra singh garhwali
- फोटो : AmarUjala
इससे पहले रक्षा मंत्री ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की छह फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
7 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश सुरक्षित है। जो कोई छेड़ेगा उसे हमने दिखा दिया गया है कि क्या कर सकते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि पहला सर्जिकल आपरेशन हनुमान जी ने किया था। रावण से युद्ध से पहले वे लंका में घुसे और राक्षसों का वध करके, सोने की लंका को जलाकर लौट आए थे। इसी तरह हमारी सेना ने भी पाक में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और लौट आए।