फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अभिभावक लगा रहे जाम

Fri, 26 Jul 2013 09:33 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को भी आटो और वेन न चलने से स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेन और आटो यूनियन की हड़ताल से हालांकि विक्रम और सिटी बसों की मौज बनी हुई है। अभिभावक अपने बच्चों को इन्हीं वाहनों से स्कूल भेज रहे हैं। जबकि ज्यादातर अभिभावक अपने वाहनों से ही अपने लाडलों को स्कूल छोड़ने आए।
विज्ञापन


अभिभावकों को आटो और वेन परमिट प्रकरण से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बच्चों का भी रूटीन गड़बड़ा गया है। उन्हें भी अपने मम्मी-पापा के ड्यूटी टाइम से एडजर्स्ट करना पड़ रहा है। वहीं अभिभावकों के अपने बच्चों को कार से स्कूल छोड़ने के कारण सुबह और दोपहर को छुट्टी के दौरान जबरदस्त जाम लग जा रहा है।

पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है
सबसे ज्यादा जाम की समस्या डालनवाला, राजपुर और ईसी रोड के स्कूलों से हो रही है। यहां पर जाम को व्यवस्थित करने के लिए थाने से पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों से भी पुलिस लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें