फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के प्रवास पर विकासनगर पहुंची परशुराम देवता की पालकी

विज्ञापन
विकासनगर बाजार में परशुराम की देव पालकी के दर्शन करते श्रद्धालु । - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के माशू गांव से परशुराम देवता की पालकी एक दिन के प्रवास पर विकासनगर पहाड़ी गली में पहुंची। जहां लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र देव उद्घोष से गूंज उठा। लोगों ने देव पालकी का फूलों और चावलों की बारिश के साथ स्वागत किया। डीआईजी अतर सिंह ने भी देव पालकी के दर्शन किए ।
विज्ञापन

पहाड़ी गली नंबर-2 पुल निवासी सोमेंद्र चौहान के आह्वान पर देव पालकी एक दिन के प्रवास पर उनके घर पहुंची। देव पालकी हिमाचल प्रदेश के माशू, जौग, पुड़वा, तुणिया और उत्तराखंड के धमोग, हरिपुर, बाड़वाला, अंबाड़ी, जीवनगढ़, मुख्य बाजार होते हुए पहाड़ी गली पहुंची।जहां पूरी रात जागकर लोगों ने देव आराधना की। अवतरित देवता ने लोगों को को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रविवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद देव पालकी अपने मूल स्थान को प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर रमिला चौहान, जालम सिंह, उदियाराम, मोहर सिंह, नत्थी सिंह तोमर, पूनम, पिंकी, नरेश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें