फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के नंबर वन पैरा शटलर बेटे के हाथ में अर्जुन अवॉर्ड देख भावुक हुईं मां, भरे गले से कही ये बात

Wed, 26 Sep 2018 02:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Manoj sarkar
विज्ञापन

विश्व के नंबर वन पैरा शटलर मनोज सरकार को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। मनोज रुद्रपुर के साथ ही उत्तराखंड से यह अवॉर्ड पाने वाले पहले पैरा खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


अवॉर्ड मिलने के बाद फोन पर हुई बातचीत में मनोज ने कहा कि राष्ट्रपति से अवॉर्ड पाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। यह मुकाम हासिल करने में उनके पिता मंनिदर सरकार की अहम भूमिका रही।

पिछले साल उनके निधन के बाद मां ने पिता की कमी महसूस नहीं होने दी और हर पल हौसला बढ़ाती रहीं। फोन पर मनोज से जब मां जमुना सरकार से बात कराने को कहा तो वह भर्राए गले से बोली, 'बेटे ने पिता को आज सच्ची श्रद्धांजलि दी है।' मनोज के साथ उनके कोच गौरव खन्ना भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स की तैयारियों में लगे

बकौल मनोज, 'इस सम्मान के असली हकदार कोच गौरव खन्ना हैं, जो दिन-रात मेरे खेल को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वर्तमान में मनोज सरकार उनकी ही देखरेख में छह अक्टूबर से जकार्ता में होने वाले एशियन पैरा गेम्स की तैयारियों में लगे हैं।

मनोज अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 गोल्ड समेत 28 पदक, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 18 गोल्ड समेत 24 पदक अपने नाम कर चुके हैं। वित्तीय मदद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पिछले साल उत्तराखंड सरकार ने उनकी उपलब्धियों को देखते हुए वित्तीय मदद का भरोसा दिया था, लेकिन पिछले दो खेल दिवस से उन्हें याद नहीं किया गया। गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन उन्हें वित्तीय मदद कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें