पुलिस के पहुंचने का डर दिखाया
एक छात्र ने बताया कि करीब चार साल लंढौरा क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर 50-60 छात्रों को रात के समय बुलाया गया था। उन्हें एक प्रतियोगी परीक्षा का पेेपर दिए जाने की बात कही गई थी। अलग-अलग छात्रों से दो से तीन लाख रुपये ले लिए गए। इसके थोड़ी ही देर बाद एक हूटर बजाती हुई गाड़ी बाहर पहुंची। इस पर गैंग के एक युवक ने पुलिस के पहुंचने का डर दिखाया। सभी छात्र गन्ने के खेत में भागने लगे। कई छात्र भागते हुए जख्मी भी हो गए।
ये भी पढ़ें...Dehradun: एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही अकाउंट हो गया खाली, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी
इनमें लक्सर, नारसन, भगवानपुर क्षेत्रों के छात्र थे। इसके बाद अगले दिन गैंग के लोगों ने कहानी बताई कि पुलिस आई थी और उनसे सारा पैसा ले लिया गया। उन्होंने पुलिस का डर दिखाकर किसी के पैसे नहीं लौटाए और न ही किसी को कोई प्रश्नपत्र दिया। सूत्रों के अनुसार पटवारी और एई-जेई की परीक्षा मामले में भी इस गिरोह के कई सदस्य छात्रों को जाल में फंसा चुके हैं।