फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper leak Case: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा- मेहनत से पास होने वालों को मिलेगा न्याय, सीएम से किया अनुरोध

Mon, 29 Aug 2022 01:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार की जांच चलती रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो, लेकिन जिन उम्मीदवारों ने ईमानदारी से अपनी प्रतियोगी परीक्षा पास कर चयन पाया है, उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में मेहनत से चुने जाने वाले उम्मीदवारों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि जिन्होंने पेपर लीक किया, उनके खिलाफ कार्रवाई हो लेकिन हमारा भविष्य खराब न हो। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार की जांच चलती रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो, लेकिन जिन उम्मीदवारों ने ईमानदारी से अपनी प्रतियोगी परीक्षा पास कर चयन पाया है, उन्हें न्याय दिलाया जाए।

उम्मीदवारों ने पूर्व सीएम को अपनी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति से भी अवगत कराया। अनुरोध किया कि इस पूरे मामले का जल्द समाधान कर चयनित उम्मीदवारों को शीघ्र नियुक्ति दिलाई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले की एसटीएफ से जांच करा रही है।

ये भी पढ़ें...सामूहिक हत्या से दहला देहरादून: परिवार के पांच सदस्यों को उतारा मौत के घाट, मासूम बच्चियों पर भी नहीं किया रहम

पेपर लीक मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। सरकार इस प्रकरण को लेकर काफी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। वह खुद भी इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सख्त कार्रवाई के लिए कह चुके हैं। ईमानदारी और मेहनत से पास होने वाले वाले उम्मीदवारों के साथ अन्याय न हो, उन्हें जल्द न्याय मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें