फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: एई-जेई पेपर मामले में SIT जल्द करेगी चार्जशीट दाखिल, पटवारी परीक्षा से ज्यादा हो सकते हैं आरोपी

Wed, 26 Apr 2023 09:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

जिन आरोपियों के नाम पटवारी पेपर लीक मामले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हैं, उनमें से कइयों के नाम एई-जेई पेपर लीक मामले में भी होंगे। आरोपियों ने दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कर बाजार में उतारे थे। माना जा रहा कि एई-जेई मामले की चार्जशीट में आरोपियों की संख्या पटवारी से काफी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित एई और जेई की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल आरोपियों के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने जा रही, जबकि बीते सात अप्रैल को पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में 60 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

माना जा रहा कि एई-जेई मामले की चार्जशीट में आरोपियों की संख्या पटवारी से काफी अधिक हो सकती है। संभवतया इसी सप्ताह न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 12 जनवरी को पटवारी की भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का खुलासा किया गया था।

सातों आरोपियों की थी मुख्य भूमिका

विज्ञापन

एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के निलंबित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी, चिकित्सक राजपाल और उसका भतीजा पॉलीटेक्निक शिक्षक संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सातों आरोपियों की मुख्य भूमिका थी।

जांच के दौरान ही सहायक अभियंता (एई) एवं अवर अभियंता (जेई) के पेपर लीक होने का भंड़ाफोड़ हुआ। तीन फरवरी को कनखल थाने में लोक सेवा आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल सहित करीब नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

85 दिन के अंदर एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में भेजी

संजीव चतुर्वेदी उसकी पत्नी रितु और राज्यपाल एवं संजीव कुमार दुबे आदि आरोपी पहले से ही पटवारी पेपर लीक प्रकरण में जेल जा चुके थे। इस पेपर लीक में भी इनकी मुख्य भूमिका थी। दोनों प्रकरण में करीब 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने बीते सात अप्रैल को जेल में बंद 20 आरोपी और 40 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

85 दिन के अंदर एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी, जबकि एई-जेई मामले की जांच जारी थी, लेकिन अब मामले में भी चार्जशीट की तैयारी कर ली गई है। इसमें आरोपियों की संख्या पटवारी पेपर लीक मामले से अधिक होनी तय मानी जा रही है।

दोनों मामलों में होंगे कुछ आरोपियों के नाम

जिन आरोपियों के नाम पटवारी पेपर लीक मामले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हैं, उनमें से कइयों के नाम एई-जेई पेपर लीक मामले में भी होंगे। आरोपियों ने दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कर बाजार में उतारे थे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

पटवारी पेपर लीक मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। अब जल्द ही एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में भी न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। - अजय सिंह, एसएसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें