फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threats: देहरादून एयरपोर्ट पर विमान के अंदर बम मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच एजेंसियों ने फ्लाइट को घेरा

Tue, 15 Oct 2024 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जौलीग्रांट

सार

फ्लाइट के देहरादून पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे घेर लिया। आनन-फानन सभी 32 पैसेंजर को नीचे उतरा गया। जिसके बाद विमान को एक वाहन से खींचकर एयरपोर्ट टर्मिनल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।

विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलाइंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। यह फ्लाइट शाम करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। इस फ्लाइट के देहरादून पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे घेर लिया। आनन-फानन सभी 32 पैसेंजर को नीचे उतरा गया। जिसके बाद विमान को एक वाहन से खींचकर एयरपोर्ट टर्मिनल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया। जहां सीआईएफ, उत्तराखंड पुलिस और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दूसरी फ्लाइट को डायवर्ट किया गया
देहरादून एयरपोर्ट पर जिस वक्त एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना मिली। उस वक्त अन्य शहरों की फ्लाइट्स को देहरादून आना था, लेकिन इन फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर जीरो जोन कर दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी अंदर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें