फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों ने जाना अटकफार्म का विकास मॉडल

Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मधुबनी और कटिहार जिलों से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत अटकफार्म का अध्ययन भ्रमण कर विकास कार्यों, सुशासन और जनभागीदारी की व्यवस्थाओं को करीब से जाना। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अनुभव भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे प्रतिनिधियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, जनभागीदारी और सफल पंचायत मॉडल का अध्ययन करना रहा। बिहार से आए प्रतिनिधियों ने अटकफार्म पंचायत में ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पंचायत की कार्यप्रणाली, स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम जेआईटीएम स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित हुआ। प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों को समझने के साथ ही बेहतर व्यवस्थाओं को अपने क्षेत्रों में लागू करने को लेकर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, तारा चंद, उपप्रधान अंकित राणा, वार्ड सदस्य राजेंद्र फर्सवान, अंजू देवी, आशा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें