फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरोहित महासंघ ने नेपाल आपदा पर गोरखाली सभा से की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत के पदाधिकारियों ने बुधवार को गोरखाली सुधार सभा कार्यालय में भेंट की। उन्होंने नेपाल में आई आपदा पर विचार-विमर्श कर सहयोग का आश्वासन दिया। महासंघ के अध्यक्ष रमेश लेखवार- अत्रि महाराज, प्रांत संयोजक स्वामी एस चंद्रा, मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह राणा ने गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा से शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष रमेश लेखवार- अत्रि महाराज ने कहा कि नेपाल से भारत का सालों पुराना रोटी-बेटी का संबंध है। पदम सिंह थापा ने आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह राणा ने भारत और नेपाल के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही गोरखाली सभा रायवाला के पदाधिकारी भी इस भेंट के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें