उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले 460 में से 116 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें सबसे अधिक 65 ग्राम प्रधान चकराता और 46 कालसी में हैं।
विज्ञापन
साथ ही 2019 ग्राम पंचायत सदस्य व 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं।
पहले चरण का मतदान 18 जून, दूसरे चरण का 21 और अंतिम चरण का मतदान 24 जून को होगा। जबकि 27 जून को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
चुनाव के लिए पार्टियों, प्रत्याशियों को चंदा कोई नई बात नहीं। कंपनियां इनकी खूब झोली भरती हैं। कैश, चेक सब चलता रहा है, लेकिन अब प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए जनता से ही चंदा मांग रहे हैं।
वह भी सीधे जाकर नहीं, बल्कि व्हाट्स ऐप पर। जी हां, पंचायत चुनाव में अबकी यह ट्रेंड शुरू हो गया है।
इसके लिए चुनावी समर में उतरने जा रहे प्रत्याशियों ने बाकायदा ग्रुप सदस्य के रूप में कई लोगों से सीधे जुड़े हैं। बैंक का नाम, एकाउंट नंबर, एमआईसीआर कोड, ओआरबीसी, आईएफएस कोड़ बता आर्थिक सहयोग मांग रहे हैं।
आर्थिक सहयोग की भी गुहार
आदर्श कालोनी नेहरूग्राम से पंचायत चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे सोमेश बुड़ाकोटी ऐसे ही लोगों में शुमार हैं। वह पंचायत चुनाव के लिए संघर्ष की बात करते हुए लोगों से दल-बल के साथ ही आर्थिक सहयोग की भी गुहार लगा रहे हैं।
इसकी कोई सीमा नहीं। कहते हैं, जनता के लिए काम करने की मंशा है, इसलिए उसी से आर्थिक सहयोग भी मांग रहे हैं।
इसकी कोई सीमा नहीं। जो जितना उचित समझे, यह सहयोग प्रदान कर सकता है। पंचायत चुनाव के लिए केवल चंदा ही नहीं मांगा जा रहा है, बल्कि प्रचार का दौर भी खूब चल रहा है।
ग्राम पंचायत नेहरू ग्राम से प्रधान पद पर नंदा रावत तो ग्राम पंचायत लाडपुर से बीडीसी प्रत्याशी दिनेश को जिताने की अपील की जा रही है। जोहड़ी से प्रधान पद के उम्मीदवार दुर्गेश गौतम के पक्ष में भी व्हाट्स ऐप दनादन चल रहा है।
नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान की तीन सौ सीटों पर अब 1339 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 1024 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें सबसे अधिक 246 प्रत्याशी विकासनगर ब्लॉक से हैं, जबकि सबसे कम 69 चकराता से। जिला पंचायत की 43 सीटों के लिए 231 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी डोईवाला और विकासनगर ब्लॉक से हैं।
कहां से कितने प्रत्याशी मैदान में ब्लॉक----------ग्राम प्रधान-------ग्राम पंचायत सदस्य-----क्षेत्र पंचायत सदस्य 1-चकराता----------111----------75--------------------69 2-कालसी----------148----------110--------------------78 3-विकासनगर------297----------626--------------------246 4-सहसपुर----------292----------920-------------------244 5-रायपुर----------221----------515--------------------190 6-डोईवाला----------270----------752-------------------197