आपके पास जीवनरक्षक बनने और किसी की जिंदगी बचाने का आज बेहतर मौका है। अमर उजाला फाउंडेशन शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर शहर की 10 लोकेशन पर ब्लड डोनेशन कैंप लगा रहा है।
रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में आईएमए का रक्तदान वाहन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
अमर उजाला परिसर में दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रक्तदान कर सकेंगे। रक्तदान की प्रक्रिया में महज 10 मिनट लगते हैं। इस दौरान रक्त की जितनी मात्रा शरीर से निकलती है, उसकी पूर्ति शरीर 48 घंटे में कर लेता है।
प्रमाण पत्र देकर अमर उजाला करेगा सम्मानित
जो भी व्यक्ति रक्तदान करेगा उसे अमर उजाला फाउंडेशन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। रक्तदाताओं के नाम भी उनके फोटो के साथ अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
रक्तदान के फायदे
-हार्ट स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों से शरीर को मुक्त रखने में मददगार।
-शरीर से आयरन की अधिक मात्रा निकल जाती है, जिससे वजन काबू में रहता है।
-रक्तदान से पहले ब्लड प्रेशर समेत तमाम जांचें होती हैं, सेहत का हाल पता चलता है।
यह लोग नहीं कर सकते रक्तदान
जो डायबिटीज के मरीज हों
जिन्होंने एंटीबायोटिक का सेवन किया हुआ हो
हाल ही में किसी सर्जरी से गुजरे हों
हाल ही में दांत उखड़वाया हो
उम्र 18 से कम और 65 से अधिक हो
इन संस्थाओं का है सहयोग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, रेडक्रास देहरादून शाखा, राज्य रक्त संचरण परिषद, मैक्स अस्पताल, श्री गुरु सिंह सभा
यहां लगेगा कैंप
आईएमए परिसर बल्लूपुर चौक, दून अस्पताल, मैक्स अस्पताल, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, अमर उजाला परिसर, पटेलनगर, जैन धर्मशाला, गांधी पार्क, राजपुर रोड, सैनको सिस्टम, जेएस प्लाजा, गांधी रोड, गुरुद्वारा आढ़त बाजार, आरटीओ परिसर।
- ब्लड डोनेशन कैंप संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें : 9675859054